{"_id":"5f0376258ebc3e42ed43dd37","slug":"youth-jumped-in-front-of-train-in-bharwari-died-kaushambi-news-ald2803626200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। स्थानीय कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। उसने आत्मघाती कदम भाई से झगड़े के बाद उठाया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाक भायल गांव का महंत लाल (23) पुत्र चंद्रपाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि रविवार रात बंटवारे को लेकर भाई से उसका झगड़ा हुआ था। उस वक्त मौके पर रहे परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सुबह महंत लाल किसी को कुछ बताए बिना घर से निकला। फिर भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पहुंचकर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारीजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जीआरपी के सिराथू चौकी प्रभारी अजहर जमाल का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।