{"_id":"5c364018bdec2256df2770f8","slug":"youth-gave-threat-to-self-denying-on-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी
Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज क्षेत्र के कल्यानपुर में रहने वाले दहेजलोभियों ने सगाई के बाद बाइक व नगदी की मांग को लेकर शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता के भाई ने बुधवार को एसपी से शिकायत करकार्रवाई की मांग की है।
कोखराज इलाके के गेरसा निवासी बच्चालाल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि उसने अपनी बहन रूपा का विवाह करीब छह महीने पहले कल्यानपुर में तय किया था। पीड़ित के मुताबिक गोदभराई के साथ बरीक्षा का भी कार्यक्रम किया गया। पांच जनवरी को तिलक और आठ जनवरी को बारात आनी थी। इससे पहले 20 दिसंबर को बहन का होने वाला पति अपने परिजनों संग घर आया और दहेज में अपाचे बाइक तथा दो लाख नकदी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। बात नहीं बनी। मंगेतर की इस हरकत से युवती सदमे में है। वह आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। दो बार खुदकुशी की कोशिश भी कर चुकी है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।