{"_id":"64ea541ac53f8e6154077856","slug":"youth-fell-from-bike-while-saving-cyclists-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2532-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साइकिल सवारों को बचाने में बाइक से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साइकिल सवारों को बचाने में बाइक से गिरा युवक, मौत
Sun, 27 Aug 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
उदहिन बाजार। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदहिन बाजार के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार छात्रों को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के जवई पंडरी गांव का विकास माैर्य (20) शनिवार को किसी काम से सिराथू की तरफ जा रहा था। उदहिन के समीप अचानक साइकिल सवार दो छात्र सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में विकास अनियंत्रित होकर गाड़ी सहित सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोट आई। राहगीर उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।