फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies in suspicious condition, dead body found on roadside

संदिग्ध दशा में युवक की मौत, सड़क किनारे मिली लाश

Wed, 22 Jul 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition, dead body found on roadside
Youth dies in suspicious condition, dead body found on roadside - फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध दशा में युवक की मौत, सड़क किनारे मिली लाश
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। इलाके के पहाड़पुर गांव के समीप सोमवार रात सड़क किनारे एक दूधिया की लाश मिली। ग्रामीणों में चर्चा रही कि सिर कूंचकर हत्या की गई है। हालांकि परिवार की ओर से हत्या की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस इसे हादसा बता रही है।

चरवा कोतवाली क्षेत्र के उदारपुर गांव का रामगोपाल (45) पुत्र बाबूलाल पटेल दूधिया था। बताया जाता है कि सोमवार रात वह दूध दुहाने पहाड़पुर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच पहाड़पुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा के समीप सड़क किनारे रामगोपाल की लाश मिली। सूचना पाकर पहुंचे परिजन संतुष्टि के लिए रामगोपाल को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि रामगोपाल की मौत हादसे में हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लाश के समीप ही रामगोपाल की साइकिल खड़ी हुई थी। दुर्घटना हुई होती तो साइकिल गिरी मिलती। रामगोपाल के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किए जाने के निशान थे। खून भी बह रहा था। वहीं मृतक के भाई शिवपूजन सिंह पटेल ने तहरीर में हत्या का जिक्र नहीं किया है। हालांकि परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed