फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies in Kokhraj due to unknown vehicle collision, road jammed

कोखराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किया जाम

Mon, 06 Jul 2020 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Kokhraj due to unknown vehicle collision, road jammed
Youth dies in Kokhraj due to unknown vehicle collision, road jammed - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किया जाम
विज्ञापन

नवीपुर गांव के समीप रविवार रात हुआ हादसा, रातभर सड़क किनारे पड़ी रही लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रातभर उसका शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। सुबह हादसे की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण बिफर पड़े। लोगों ने शव रखकर मंझनपुर-मूरतगंज मार्ग पर जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन सामान्य कराया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

नवीपुर (रसूलपुर काजी) निवासी गया प्रसाद (35) पुत्र मक्खन लाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात वह किसी काम से इलाके के रसूलपुर काजी गांव गया था। मध्यरात्रि में लौटते वक्त नवीपुर के समीप ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि टक्कर लगते ही गया प्रसाद गिर गया और उसे रौंदते हुए वाहन गुजर गया होगा। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सुनसान स्थान होने के कारण रात भर किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर मंझनपुर-मूरतगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोखराज कोतवाल बलराम सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। इससे करीब डेढ़ घंटे बाद मार्ग बहाल हो सका। कोतवाल का कहना है कि रात को हादसे की जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस नहीं पहुंच सकी थी। नाराज लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस बाबत अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed