{"_id":"5eefac278ebc3e42e827a337","slug":"youth-dies-in-devkharpur-village-due-to-current-kaushambi-news-ald2790203103","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवखरपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवखरपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में रविवार सुबह बल्ब लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवखरपुर गांव का दशरथ लाल (26) पुत्र छंगू लाल किसानी करता था। रविवार सुबह दशरथ के स्कूल का बल्ब खराब हो गया। दशरथ दुकान से बल्ब लाया और उसे लगाने लगा। इसी बीच होल्डर में उतरे करंट की चपेट में आने से दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्थानीय एक चिकित्सक से दशरथ को दिखाया पर, उसने भी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की।