{"_id":"5fa05b048ebc3e9bed14bbbd","slug":"youth-dies-in-bharwari-by-goods-train-kaushambi-news-ald290586269","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
Youth dies in Bharwari by goods train
- फोटो : KAUSHAMBI
रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह रविवार शाम स्टेशन पर घूमता दिखा था। रेलवे के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने पूछताछ की तो उसने भटिंडा जाने की बात कही थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रेलवे स्टेशन के कर्मचारी शिव बाबू ने बताया रविवार को एक व्यक्ति स्टेशन पर इधर-उधर घूम रहा था। शक होने पर उसने पूछताछ की तो युवक ने बताया उसे भटिंडा जाना है। सोमवार सुबह 8.30 बजे उसका शव डाउन लाइन पर पड़ा दिखा।
इस दौरान प्रयागराज की तरफ से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी गुजरी थी। माना गया कि युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। युवक की लाश देख शिव बाबू ने स्टेशन मास्टर को खबर दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सिराथू से पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। युवक के बाएं हाथ पर सिर्फ बिट्टू लिखा था।