{"_id":"6070a98a8ebc3ec4477c5c82","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-fixing-cooler-kaushambi-news-ald3037681132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर ठीक करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर ठीक करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while fixing cooler
- फोटो : KAUSHAMBI
कड़धाम कोतवाली के हुजरा गांव में शुक्रवार सुबह कूलर ठीक करते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हुजरा गांव निवासी मो. शकील के आठ बेटों में पांचवें नंबर का ताहिर (24) प्लंबरिंग का काम करता था। ताहिर की शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह वह अपने दूसरे घर में रखे कूलर को ठीक कर रहा था।
इस दौरान करंट की चपेट में आने से ताहिर बेसुध हो गया। कुछ देर बाद ताहिर की आसमा बानो वहां पहुंची तो घटना देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन ताहिर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। जवान बेटे की मौत से ताहिर की मां शकीला बेगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।