{"_id":"5f304cab8ebc3e4ae528e92c","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-in-saraikil-kaushambi-news-ald2832199186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायअकिल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in Saraikil
- फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमिरसा गांव में हुआ हादसा
च़ायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अमिरसा गांव में रविवार सुबह पेड़ पर चढ़कर बड़हर तोड़ रहा एक युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कुंडारी निवासी रामलाल मौर्य किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने अमिरसा में एक व्यक्ति का खेत बंटाई पर ले रखा है। इसी खेत में बड़हर का पेड़ है। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। रविवार सुबह रामलाल का पूरा परिवार खेत में मौजूद था। तभी उसका 18 वर्षीय बेटा उमेश मौर्य पेड़ पर चढ़कर बड़हर तोड़ने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। इकलौते चिराग को आंखों के सामने दम तोड़ते हुए देख मां-बाप जैसे बुत बन गए। शोर सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था।