{"_id":"5d9798e58ebc3e01830a1cd4","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-sasurakhaderi-river-kaushambi-news-ald2567262123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरखदेरी नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरखदेरी नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
ससुरखदेरी नदी में डूबने से युवक की मौत
दोस्तों संग मछली मारने गया था युवक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली के परास गांव के समीप ससुरखदेरी नदी पर बने बंधा में साथियों संग मछली मारने गया एक युवक डूब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उफनाई नदी में स्थानीय गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परास निवासी मो लईक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसका 22 वर्षीय बेटा सरताज शुक्रवार को पड़ोसी जयकरन व शाहिद के साथ मछली मारने गांव से बाहर ससुरखदेरी नदी पर बने बंधा की तरफ गया था। बताते हैं कि इस दौरान युवक डूब गया। युवक को डूबता देख साथ रहे दोनों दोस्त फरार हो गए। इसी बीच हरवाहों की नजर डूबते हुए युवक पर पड़ी तो उन लोगों ने जानकारी परास के ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले तो घंटों पता ही नहीं चल सका कि आखिर डूबा कौन है। रात तकरीबन आठ बजे जयकरन वापस लौटा तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।