फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies after falling from tractor

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from tractor
कोतवाली के कटैनी मजरा बसुहार गांव में सोमवार सुबह ट्रैक्टर पर बैठकर चालक के साथ सरसों की बुआई कर रहा किसान फुर्तीलाल (45) अचानक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी किसान को परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटैनी गांव निवासी फुर्तीलाल (45) किसान था। उसके परिवार वालों के मुताबिक सोमवार सुबह वह गांव के विकास सिंह के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में सरसों की बुआई कराने गया था।
विज्ञापन

अचानक झटका लगने से वह ट्रैक्टर के नीचे आ गरा। हादसे में फुर्तीलाल को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में फुर्तीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से दो जख्मी
कोखराज कोतवाली के बम्हरौली गांव से दंगल देखकर घर जा रहे बाइ सवार दो युवकों को सोमवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का फिलहाल नाम-पता नहीं चल सका है।

बेकाबू वाहन की टक्कर से समाचार पत्र विक्रेता जख्मी
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा निवासी मो. समीर समाचार पत्र विक्रेता है। सोमवार सुबह वह समाचार पत्र बांटने जा रहा था। अजुहा के भौंतर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्र विक्रेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed