फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies after being crushed by an uncontrollable pickup

बेकाबू पिकअप से कुचलकर युवक की मौत, चक्काजाम

Tue, 05 Apr 2022 07:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by an uncontrollable pickup
कोतवाली के पुनवार गांव के समीप मंगलवार सुबह टेवां-पश्चिमशरीरा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना देख राहगीरों ने पिकअप चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। दो घंटे बाद सदर तहसील से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुनवार गांव निवासी जगतपाल का बेटा रामू (20) पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाता था। मंगलवार भोर में रामू गेहूं की कटाई करने गया था। सुबह सात बजे गेहूं काटकर वह घर लौटा और आठ बजे मजदूरी करने के लिए निकल गया। रामू गांव के बाहर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी टेवां की तरफ से बोरे लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। घटना में रामू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह का वक्त होने के कारण ज्यादातर गांव के लोग खेतों में काम कर रहे थे। इस वजह से लोगों ने शोर मचाते हुए पिकअप चालक को दौड़ा लिया। कुछ राहगीरों ने भी अपने वाहन से पिकअप चालक का पीछा कर उसे रोक लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजना चाहा, लेकिन लोग मुआवजे की मांग को लेकर शव उठने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने पुनवार-शाहपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर लोग शव रखकर बैठे रहे। बाद में सदर तहसील से नायब तहसीलदार पहुंचीं और उन्होंने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दस बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेटे की मौत से घर में मची चीख पुकार
पुनवार गांव निवासी जगतपाल का बड़ा बेटा रामू परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। वह दिन-रात मेहनत कर अपने छोटे भाई-बहन की जिंदगी संवारना चाहता था। इसी वजह से वह इन दिनों भोर में ही उठकर पहले गेहूं काटने जाता था। इसके बाद सारा दिन दूसरों के यहां मजदूरी करता। रात के वक्त भी वह गेहूं की कटाई करता था। रामू की मौत सेजगत पाल के आंसू नहीं थम रहे थे। घटना की जानकारी पर उसके यहां रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। चर्चा रही कि जगतपाल बेटे रामू की शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन हर बार वही मना कर देता था। दरअसल, रामू का सपना था कि उसके भाई-बहन कुछ बन जाएं तब वह अपना घर बसाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed