फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth Congress blew effigy of Modi

युवक कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

Mon, 02 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 02 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress blew effigy of Modi
मंझनपुर। मोदी सरकार के बजट को गरीबों के साथ छलावा बताते हुए युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रविवार को मंझनपुर में सड़क पर उतरकर युकां कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर खूब गरजे। साथ ही मंझनपुर बाजार में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने कहाकि बजट के बाद देश में मंहगाई और बढ़ेगी। जिससे गरीबों का जीना दुश्वार हो जाएगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को संसद में बजट पेश किया। इस बजट को मंहगाई बढ़ाने वाला और गरीबों के साथ छलावा करार देते हुए कांग्रेसी विरोध में उतर आए हैं। शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजट के विरोध में मंझनपुर में प्रदर्शन किया। मंझनपुर बाजार में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंशुल केसरवानी ने कहा कि मोदी में लोकसभा चुनाव के दौरान 100 दिन में मंहगाई से निजात दिलाने का वादा देश की जनता से किया है।
विज्ञापन


पर, नौ महीने बीतने के बाद भी रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली एक भी वस्तु की कीमत में तनिक भी कमी नहीं आई है। वहीं बजट में वित्त मंत्री ने सेवाकर बढ़ा दिया है। इससे खाने पीने समेत सभी जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को गरीबों के साथ अन्याय बताया। कहा कि पहले ही बजट में देश की जनता को मोदी सरकार की असलियत का पता चल गया है। कहा कि देश की जनता के साथ सरकार की यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका सड़क पर उतरकर विरोध होगा। ताकि लोगों को केंद्र सरकार की सच्चाई पता चले। इस मौके पर सुमित कुमार, मयंक, प्रतीक केसरवानी, सिद्धांत कुमार, विजय कुमार, अशर्फीलाल, रवि कुमार, विपिन कुमार, पिंकेश गुप्ता, भीमलाल, तिलक यादव, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed