फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth attacked with bomb over money transaction, case registered

Kaushambi : पैसों के लेनदेन को लेकर युवक के ऊपर बम से हमला, मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 02:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 02:46 PM IST
सार

इलाके के बसुहार गांव निवासी सूरज मिश्रा उर्फ ईशदत्त मिश्रा ने बताया कि उसका चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के कोपा का पुरवा गांव के सूर्यानंद दुबे और एक अन्य परिचित आशुतोष मिश्रा जिसका पता वह नहीं जानता दोनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है।

विज्ञापन
Youth attacked with bomb over money transaction, case registered
बम के हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायअकिल कस्बे के करन चौराहा पर शुक्रवार दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर हमलावरों ने युवक के ऊपर बम से प्राणघातक हमला बोल दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से युवक पर ताबड़तोड़ तीन बम फेंके। दिनदहाड़े धमाका सुनने के बाद चौराहे पर सनसनी फैल गई। हमले में युवक जख्मी हो गया। नामजद तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इलाके के बसुहार गांव निवासी सूरज मिश्रा उर्फ ईशदत्त मिश्रा ने बताया कि उसका चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के कोपा का पुरवा गांव के सूर्यानंद दुबे और एक अन्य परिचित आशुतोष मिश्रा जिसका पता वह नहीं जानता दोनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है। आरोप है कि दोनों ने शुक्रवार दोपहर 11 बजे उसे करन चौराहा आकर मिलने के लिए बुलाया। उनके बुलावे पर जैसे ही वह करन चौराहा पहुंचा उसे देखते ही दोनों ने ताबड़तोड़ सामने से चार बम फेंक दिया।
विज्ञापन


तीन बम नहीं फटे जबकि एक बम उसके करीब आकर फूटा जिसके कारण उसका दोनों पैर जख्मी हो गए। किसी तरह उसने समीप की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बम फेंकने के बाद दोनों हमलावर तेजी से घायल युवक की बाइक लेकर भाग निकले। अचानक हुए बम धमाकों से पूरा चौराहा दहल उठा। लोगों के बीच सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने जख्मी हालत में सूरज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हमलावरों की तलाश करना शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवित बम पुलिस ने कब्जे में लेकर बीटीएस टीम को सूचना दे दिया। सूरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूर्यानंद दुबे और आशुतोष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। प्रकरण के बारे में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed