फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth arrested with seven cattle

सात मवेशियों के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 02 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
करारी। स्थानीय पुलिस ने तुर्तीपुर गांव से बुधवार की रात सात जानवरों को बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से पुलिस को छूरी, बोदगा आदि सामान भी मिले हैं। एसओ का मानना है कि घटनास्थल पर पशु वध की तैयारी थी। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। जबकि बरामद जानवरों को स्थानीय ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन


करारी का इलाका पशुतस्करी के साथ पशु वध के लिए भी कुख्यात है। आए दिन यहां से ट्रकों में लादकर पशुओं को वध के लिए गैरप्रांत भेजा जाता है। साथ ही कई स्थानों पर पशुओं का वध भी किया जाता है। बुधवार की रात भी पुलिस को कहीं से जानकारी हुई थी कि तुर्तीपुर गांव के समीप एक व्यक्ति पशुओं के वध की तैयारी में है। इस जानकारी के बाद एसओ ने दो दरोगा और आठ सिपाहियों के साथ तुर्तीपुर गांव में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को धरदबोचा है। मौके पर सात जानवर भी बंधे मिले थे।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं तलाशी के दौरान वहां से पुलिस को छूरी, बोगदा आदि पशुवध में इस्तेमाल होने वाले तमाम सामान भी मिले। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है। साथ ही हत्थे चढ़े युवक मोहम्मद सलीम उर्फ मुन्ना निवासी तुर्तीपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस युवक से कई और पशु तस्करों और पशुओं के वध में संलिप्त लोगों की बावत जानकारी मिली है। इन सभी लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed