{"_id":"5e0cedbb8ebc3e87e618bfab","slug":"youth-arrested-with-25-kg-of-hemp-kaushambi-news-ald2645363185","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
Youth arrested with 25 kg of hemp
- फोटो : KAUSHAMBI
25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सदर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने भरसवां से की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात भरसवां के समीप से कार सवार एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। कार से करीब 25 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को एसपी ऑफिस के दुर्गा भाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि मंगलवार को सदर कोतवाल उदयवीर सिंह व एसओजी प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह को खबर मिली कि फतेहपुर जिले के एक गांजा तस्कर कार से गांजा बेचने के लिए महेवाघाट की तरफ जाने वाला है। इस पर दोनों लोगों ने टीम के साथ भरसवां मोड़ के समीप चेकिंग शुरू कर दी। रात को चेकिंग के दौरान एक कार पकड़ी गई। तलाशी लेने पर उसमें करीब 25 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए कार सवार की पहचान फतेहपुर जिले के बेर्रवां निवासी रोहित कुमार द्घिवेदी पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई। बुधवार को रोहित के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, बलराम सिंह, सिपाही कमल किशोर, हरपाल सिंह, तनवीर सिंह, विजय सिंह, सरताज, जीतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।