{"_id":"6a611871517375db5005e6a7","slug":"young-woman-suffers-electric-shock-from-fan-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-kmb1015-145101-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पंखे से उतरा करंट युवती झुलसी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पंखे से उतरा करंट युवती झुलसी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
करारी कोतवाली के बजहा खुर्रमपुर मजरा कटरा गांव में बुधवार की सुबह फर्राटा पंखा लगाते समय करंट लगने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बजहा खुर्रमपुर मजरा कटरा गांव के पप्पू की बेटी शीला देवी (22) बुधवार की सुबह फर्राटा पंखा लगा रही थी। पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजनों ने तुरंत प्लग से तार हटाया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शीला अचानक हुई मौत से परिजनों में चिप पुकार मच गई।
सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।