{"_id":"5f4170dc8ebc3edd1871523c","slug":"young-man-took-selfie-with-tamanche-sent-to-jail-kaushambi-news-ald284248246","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ युवक ने ली सेल्फी, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ युवक ने ली सेल्फी, भेजा गया जेल
विज्ञापन
Young man took selfie with tamanche, sent to jail
- फोटो : KAUSHAMBI
तमंचे के साथ युवक ने ली सेल्फी, भेजा गया जेल
हफ्ते भर के भीतर अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में पकड़े गए तीन युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। तमंचे के साथ ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल करने का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी पइंसा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
कौशाम्बी में सोशल मीडिया पर लगातार अवैध असलहों से फायरिंग व तमंचे के साथ सेल्फी की तस्वीरें वायरल करने के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि साइबर सेल की सक्रियता से ऐसे लोग पकड़े भी जा रहे हैं। 18 अगस्त को भी कोखराज इलाके के एक युवक को हाथ में कट्टा व मुंह में कारतूस की फोटो वायरल करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी रोज पूरामुफ्ती क्षेत्र के भी एक युवक को तमंचे के साथ फोटो वायरल करने पर पकड़ा गया था। पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ पइंसा इलाके हिसामबाद गांव निवासी संतोष पुत्र फूलचंद्र ने भी अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।