फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man raped woman, sued on court order

Kaushambi News: युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Tue, 01 Oct 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 01 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Young man raped woman, sued on court order
सरायअकिल क्षेत्र की एक महिला के साथ प्रयागराज के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। नामजद तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके देवर की प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा बिहार कालोनी निवासी चंद्रकुमार तिवारी से जान-पहचान थी। महिला के मुताबिक मार्च 2023 में चंद्रकुमार उसके घर आया और देवर को एक ट्रांसपोर्ट में नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। उसने देवर की नौकरी लगवा भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद चंद्रकुमार तिवारी का अक्सर उसके घर आना-जाना होने लगा। पिछले महीने 25 अगस्त को चंद्रकुमार उसके घर आया।उसकी मेहमान नवाजी के लिए वह चाय बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान अकेला पाकर चंद्रकुमार ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। चंद्रकुमार को भागते समय गांव के युवक ने देखा भी। पीड़िता ने कोतवाली से लेकर एसपी तक से शिकायत की। मजबूरन पीड़िता को अदालत का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

-------------
न्यायिक अफसर संग डीएम-एसपी ने देखी जेल की व्यवस्था
टेंवा। जिला जज अनुपम कुमार, एडीजे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल ने डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। बंदियों-कैदियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था देखने के साथ अभिलेखों का रखरखाव भी देखा। मेस के भोजन की गुणवत्ता जांची। बैरकों की तलाशी कराई। डीएम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed