{"_id":"629b759813b8e811544e786a","slug":"young-man-murdered-with-a-knife-in-a-dispute-while-drinking-alcohol-kaushambi-news-ald334463020","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के बाकरगंज गांव में शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथियों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक अपने भाई की ससुराल में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फर्रुखाबाद जनपद निवासी जितेंद्र कुमार (23) के बड़े भाई की ससुराल सैनी कोतवाली के बाकरगंज में है। जितेंद्र यहीं पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जितेंद्र को शराब पीने की लत थी। शुक्रवार शाम वह गांव के दो दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कोरियों गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे।
शनिवार सुबह वह गांव के बाहर से गुजरी ससुर खदेरी नदी के पास जख्मी मिला। जितेंद्र के पेट में चाकू से वार किया गया था। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी इस्माइलपुर ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जितेंद्र को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र ने अपनी भाभी बबली को गांव के एक व्यक्ति व उसके अन्य साथी का नाम बताते हुए कहा कि उसी ने शराब पिलाने के बाद चाकू मारा है।
विज्ञापन
बबली की शिकायत पर पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाबत इंस्पेक्टर सैनी तेज बहादुर सिंह का कहना जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुछ महीने पहले जितेंद्र के भाई ससुर की हुई थी शराब पीने से मौत
जितेंद्र के बड़े भाई के ससुर को भी शराब पीने की लत थी। वह भी अक्सर भाई के ससुर के साथ शराब पीने जाता था। कुछ महीने पहले शराब पीने के बाद ससुर की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले जब तक इलाज कराते, ससुर की मौत हो गई। घटना के पीछे जहरीली शराब की चर्चा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, अब तक की जांच में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हो सकी है।
भाभी से बोला क्या मालूम था, दोस्त ही मार देगा चाकू
जितेंद्र के जख्मी हालत में मिलने की खबर पर उसकी भाभी बबली तत्काल मौके पर पहुंची। उसने भाभी को गांव के एक व्यक्ति का नाम बताया। कहा कि वह उसकी दोस्त था और दोनों अक्सर शराब पीने जाते थे। घटना वाली रात भी जितेंद्र उसी के साथ शराब पीने गया था। दोस्त के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ तो दोस्त ने साथी की मदद से उसे चाकू मार दिया।