फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man murdered on the pretext of taking him to a relative's place, police engaged in investigation

कौशांबी : प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचे प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला, सैनी में शव फेंककर भागे

Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
सार

रविवार की सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र में अलीपुर जीता-टांडा संपर्क मार्ग पर नया का पुरवा मजरे कोरियो के पास कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जसवंत सिंह (20) पुत्र राम सिंह का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज पथरावां अतुल रंजन तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन की तो युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। इसी के बाद उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
Young man murdered on the pretext of taking him to a relative's place, police engaged in investigation
जसवंत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फतेहपुर में ब्याही प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ससुरालियों ने घर के अंदर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे प्रेमिका के पिता और भाई ने घर के अंदर खंभे में रस्सी से बांरा और पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद इलाज के बहाने वहां से लेकर निकले। जिले की सीमा में आकर सैनी के नया का पुरवा मजरा कोरियों के पास लाश फेंकर भाग गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र में अलीपुर जीता-टांडा संपर्क मार्ग पर नया का पुरवा मजरे कोरियो के पास कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जसवंत सिंह (20) पुत्र राम सिंह का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज पथरावां अतुल रंजन तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन की तो युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। इसी के बाद उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन

पुलिस से खबर मिलने पर मृतक के पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के बढ़ईया पुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद पुलिस ने सुल्तानपुर घोस पहुंची। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वहां पर छानबीन हुई तो इसमें पता चला कि इस गांव में ब्याही अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।

ससुराल वालों ने युवक को प्रेमिका के साथ घर के पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका के मायके में खबर दी। वहां से उसके भाई और पिता आए। प्रेमिका के सामने ही उसके घर के एक खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद इलाज के नाम पर वहां से लेकर निकले और कौशाम्बी जनपद की सीमा में आकर लाश फेंक कर फरार हो गए। जिस रस्सी से युवक को बांधा गया था, उसका टुकड़ा और लाठी भी पुलिस ने प्रेमिका के घर से बरामद की है।
विज्ञापन

पिता ने कहा, साजिश के तहत बुलाकर की हत्या

मृतक के पिता राम सिंह ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही छेदीलाल ने साजिश के तहत अपनी बेटी के घर भेजा था। यह बात बेटा अपनी मां से बताकर गया था। फिर वहां छेदीलाल और उसके बेटे मिथुन ने बेटे की हत्या कर दी। बाद में लाश नया पुरवा के पास फेंक कर फरार हो गए।

मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की प्रेमिका से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। मामले की छानबीन के साथ ही नामजद आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। - अवधेश विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी, सिराथू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed