{"_id":"6237866a8741af1d06642f71","slug":"young-man-hanged-himself-inside-the-house-kaushambi-news-ald3292007113","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा कोतवाली के धमसेड़ा गांव में शनिवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
धमसेड़ा निवासी तीरथ सिंह यादव महाराष्ट्र के उल्लहास नगर में रह कर तार कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर उनके बेटे सोनू व रानू खेती किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात छोटा बेटा रानू यादव (26) उदास बैठा था। घरवालों से उसकी उदासी का कारण पूछा लेकिन वह किसी से कुछ नहीं बोला। इसके बाद परिवार के सदस्य घर के बाहर आकर बैठ गए। कुछ देर बाद परिजन अंदर गए तो देखा रानू कहीं दिखाई नहीं दे रहा था।
बड़े भाई सोनू ने आवाज दी लेकिन दूसरी तरफ से कोई उत्तर नहीं आया। इस पर परिवार के लोग कमरों में उसे खोजने लगे। इस दौरान परिजनों ने देखा कि रानू का शव रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रहा था। घटना देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। आननफानन रस्सी काट कर रानू को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के पीछे तरह-तरह की चर्चा रही।