{"_id":"64876e9f31ec29ad0b09bbe4","slug":"young-man-fell-into-well-while-playing-game-on-mobile-condition-critical-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-22-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान कुएं में गिरा युवक, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान कुएं में गिरा युवक, हालत नाजुक
Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान कुएं में गिरा युवक, हालत नाजुक
-सोमवार दोपहर गरई गांव में हुई घटना, ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के क्षेत्र के गरई गांव में सोमवार दोपहर मोबाइल पर टहलते-टहलते गेम खेल रहा युवक घर से समीप कुएं में जा गिरा। युवक की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। युवक को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है।
गरई गांव का रावेंद्र सिंह पटेल (20) सोमवार दोपहर घर के बाहर बैठा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान परिवार के कुछ लोग बाहर आकर बैठे तो रावेंद्र टहलते हुए गेम खेलने में मशगूल हो गया। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में वह गिर गया। रावेंद्र के चीख-पुकार मचाने पर परिवार के लोग दंग रह गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक को बाहर निकाला। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।