{"_id":"69fe3e9800dc2262c80110d8","slug":"young-man-drowns-in-yamuna-while-bathing-with-friends-dies-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-141016-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दोस्तों संग नहाने गया युवक यमुना में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दोस्तों संग नहाने गया युवक यमुना में डूबा, मौत
Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
पभोषा घाट पर यमुना नदी में डूबे युवक के शव की तलाश करती पुलिस। स्रोत: सोशल मीडिया
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के पभोषा घाट पर शुक्रवार को यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
पभोषा गांव निवासी राममूरत का 18 वर्षीय बेटा रंजीत पाल शुक्रवार दोपहर गांव के छह दोस्तों के साथ बाइक से यमुना घाट नहाने गया था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि, सभी युवक नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक रंजीत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा।
साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। गोताखोरों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।