{"_id":"66f86254ea0d9c87b7035604","slug":"young-man-dies-after-getting-electrocuted-at-the-door-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116846-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Sun, 29 Sep 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के बिरनेर मजरा कुम्हारन का पुरवा गांव में शुक्रवार रात घर के दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कुम्हारन का पुरवा गांव निवासी कृषक हरिप्रसाद के चार बेटों में सबसे छोटा अनुज कुमार (21) सरायअकिल कस्बे के एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता था। हरिप्रसाद ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे अनुज सरायअकिल से घर आया। घर में घुसने से पहले वह हैंडपंप पर हाथ-पैर धोकर दरवाजे से अंदर प्रवेश करने लगा। दरवाजे के लगे लोहे के एंगल के बगल से ही घर की बिजली का केबल गुजरा था। केबल कटा होने के कारण दरवाजे के एंगल में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही अनुज ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद करना चाहा, अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुन जुटे घरवालों ने सूखे बांस से केबल तोड़कर उसे अलग किया। गंभीर हालत में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया। रात भर शव घर पर रखने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शनिवार सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर मृतक के चचेरे भाई अश्वनी कुमार ने शनिवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।