फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man attacked with ax for protesting against obscene act

Kaushambi News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 04 Jan 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with ax for protesting against obscene act
अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन

- पइंसा कोतवाली के गोसैलमपुर गांव में हुई घटना
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के गोसैलमपुर गांव में मंगलवार शाम घर के सामने हो रही अश्लील हरकत का विरोध करने पर पड़ोसी ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोसैलमपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि मंगलवार शाम पड़ोसी मंजीत उसके घर के सामने आकर अश्लील बातें व हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मंजीत ने रामबाबू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में रामबाबू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। शोरगुल पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----

पट्टीदारों ने पड़ोसी के घर किया हंगामा, कुनबे को पीटा
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के नगर पालिका भरवारी के गांधी नगर निवासी मो. असलम ने बताया कि पट्टीदार गुलाम हुसैन के परिवार से उसकी रंजिश है। मंगलवार शाम इसी को लेकर गुलाम हुसैन ने परिवार के साथ मिलकर असलम के यहां धावा बोलकर मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर गुलाम, समसुल, मोहम्मद हुसैन, वैश, रिजवान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
युवक ने किशोरी को पीटा, केस दर्ज
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के कसेंदा निवासी जयराम ने बताया कि पड़ोसी के घर उसका रिश्तेदार संदीप दो दिन पहले आया था। मंगलवार शाम मामूली बात को लेकर उसकी बेटी गुड़िया से संदीप का विवाद हो गया। संदीप ने गुड़िया को पीट दिया। शोरगुल पर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed