फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Yoga throughout the district, stay the mantra of health

जिले भर में गूंजा करें योग, रहें निरोग का मंत्र

Sat, 22 Jun 2019 01:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga throughout the district, stay the mantra of health
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को जिले भर में मनाया गया। स्टेडियम, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों आदि में योग शिविर का आयोजन हुआ। स्कूल-कालेजों में भी योग की कक्षाएं लगाई गईं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सदर विधायक लालबहादुर ने भी हिस्सा लिया। यहां जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह आदि अधिकारियों-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों ने लोगों से ताड़ सलमासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, प्राणायाम आदि आसनों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में योग के प्रति जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ दीपक सेठ, सीओ सिटी एसएन पाठक, डीपीआरओ गोपाल ओझा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ ज्ञानबाबू केसरी, सीवीओ डॉ बीपी पाठक, डीपीओ राकेश मिश्रा, पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी गुलाब सिंह, युवा प्रभारी हर्ष जोषी, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला कारागर में पतंजलि योग समिति के प्रेरक ने जेल कर्मियों के अलावा 600 बंदियों को योग कराया। शिविर में जेलर बीएस मुकुंद, जेल चिकित्सक, उपकारापाल संजय राय आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सतीश चंद्र की अगुवाई में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने योग किया। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में योगाचार्य वरुण प्रकाश जोशी एवं कल्पना सिंह ने योगाभ्यास कराने के साथ ही योग करने से शरीर को होने वाले फायदे बताए। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक रामावतार त्रिपाठी, पूर्व विकास अधिकारी फूलसिंह चंदेल, प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, सुरेश चंद्र साहू, रामहित त्रिपाठी आदि रहे। संजीवनी न्यास एवं ओमनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज दारानगर में योग शिविर लगाया गया। यहां उदित नारायण शुक्ला, योग शिक्षक अनूप कुमार, मनीष कुमार, हरिश्चंद्र मौर्या, सुरेश कुमार, घनश्याम विश्वकर्मा, अजय कुमार, राजाराम, उमेश कुमार, काज मौर्या समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह से सिराथू तहसील परिसर में शिविर लगाकर योग किया गया। योग गुरू प्रदीप अग्रहरि ने सभी को योगाभ्यास कराने के साथ ही इसके फायदे बताए। इस मौके पर एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चायल। तहसील क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में योग प्रशिक्षक नकुल तिवारी एवं कुमार सौरभ ने बच्चों से सूर्य नमस्कार सहित कई आसन करवाए। 15 वीं एनसीसी बटालियन की तरफ से एएनओ लेफ्टिनेंट जया शुक्ला बतौर सत्यापितकर्ता शामिल रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ केके तिवारी ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए योग जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला, राकेश मालवीय, मनीष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। इसी तरह चायल तहसील में एसडीएम घनश्याम कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार कल्पना चौहान, नायब तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव सहित समस्त तहसील कर्मियों ने योग किया। नगर पंचायत चायल परिसर में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमणि केसरवानी सहित सभी सभासद व कर्मचारियों ने योग किया। ब्लॉक परिसर में बीडीओ हरिश्चन्द्र के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी मुक्तेश द्विवेदी, एडीओ पंचायत दुर्गेश मिश्रा व सभी ग्राम विकास अधिकारी और ब्लॉक कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed