फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wrestlers showed tricks in Dangal, final wrestling ended in a draw

Kaushambi News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, बराबरी पर छूटी फाइनल कुश्ती

Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in Dangal, final wrestling ended in a draw
कोरियो गांव में आयोजित दंगल में जोर आजमाईस करते पहलवान     संवाद
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, बराबरी पर छूटी फाइनल कुश्ती
विज्ञापन

- कड़ा ब्लॉक के कोरिया में मेले का आयोजन, लोगों ने की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के कोरियो गांव में रविवार को एक दिनी मेले और दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में पहलवानों ने जीत की खातिर खूब दांव- पेच दिखाए। फाइनल कुश्ती में दोनों पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़े। नतीजा, कुश्ती बराबरी पर छूटी।

दंगल में न केवल कौशाम्बी बल्कि आसपास के कई जनपदों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। अलग-अलग पहलवानों के बीच कुश्ती के कई मुकाबले हुए। फाइनल में अयोध्या के बजरंगी और टेवां के राजेश भिड़े। दोनों ही पहलवानों ने हर दांव लगाया, लेकिन एक दूसरे को चित करने में नाकाम रहे। हार-जीत का निर्णय न होने के कारण अंत में कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। आयोजक मंडल ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा मेले का आनंद उठाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं ने घर-गृहस्थी से जुड़े सामान खरीदे तो बच्चों ने खिलौने। चाट और फुल्की के ठेलों पर पूरे दिन भीड़ लगी रही। दंगल के कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह व उदय सिंह ने किया। शिशुपाल सिंह, समीर सिंह व शेर सिंह रेफरी रहे। इस मौके पर अखिल प्रताप सिंह, महेश प्रसाद, बब्बू सिंह, रंजीत यादव, गोबर्धनलाल, अशोक सिंह, कुलवंत सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed