फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worshipping Goddess Chandraghanta removes obstacles faced by devotees.

Kaushambi News: मां चंद्रघंटा की पूजा से दूर होती हैं भक्तों की बाधाएं

Wed, 14 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Worshipping Goddess Chandraghanta removes obstacles faced by devotees.
नवरात्र के तीसरे दिन मां शीतला के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।  संवाद
51 शक्तिपीठ कड़ाधाम में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा के स्वरूप की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के लिए सौम्य स्वरूप धारण करती हैं और दुष्टों का संहार करती हैं।
विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा अपने हाथों में त्रिशूल, तलवार और गदा धारण करती हैं। उनका वाहन सिंह है और माथे पर अर्धचंद्र उनकी पहचान है। मान्यता है कि मां की आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उनकी पूजा से मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की भी मान्यता है।
विज्ञापन

-----इनसेट--------

पीले वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा में पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। माता को सफेद कमल, पीले गुलाब की माला, लाल चुनरी और दूध से बनी मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाता है। कड़ाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नवरात्र के तीसरे दिन मां शीतला के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।  संवाद

नवरात्र के तीसरे दिन मां शीतला के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed