{"_id":"5fa1a8598ebc3e9b96616cfe","slug":"worried-by-loss-in-business-middle-aged-man-hanged-kaushambi-news-ald2906262160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में घाटे से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार में घाटे से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ारोबकस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार रात एक एक व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह करीब 15 साल पहले कारोबार के सिलसिले में मंझनपुर आया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान से काफी तनाव में था।
फतेहपुर जिले खखरेरू निवासी अय्यूब (55) करीब 15 साल पहले व्यापार के सिलसिले में पत्नी शकीला व बच्चों के साथ मंझनपुर आया था। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में वह किराए पर कमरा लेकर परिवार समेत रहता था। अय्यूब करारी रोड में किराए की दुकान लेकर जूता-
चप्पल की का कारोबार करता था। कारोबार में उसे लगातार नुकसान हो रहा था। इस वजह से उसे दुकान बंद करनी पड़ी। बीच में कुछ दिनों के लिए वह बाहर भी कमाने गया पर, वहां भी कारोबार नहीं जमा। इसके बाद अय्यूब वापस मंझनपुर लौटा और उसने पान की गुमटी खोली।
विज्ञापन
उसकी पान की दुकान भी नहीं चली। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह तनाव में था। सोमवार रात परिवार के सोने के बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को पत्नी नींद से जगी तो उसने पति का शव देखा। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।