फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worker dies due to mixer vehicle collision

कान में लीड लगाकर काम कर रहे मजदूर की वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

गोविंदपुर गोरियों रेलवे फाटक के पास अंडर पास का निर्माण हो रहा है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरेश यादव (49) निवासी बरइनपुर, गोटिया पीलीभीत सरिया काट रहा था। उसने अपने दोनों कान में लीड लगा रखी थी।

विज्ञापन
Worker dies due to mixer vehicle collision
Worker dies due to mixer vehicle collision - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

मिक्सर व कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव के पास बन रहे अंडर पास में काम के दौरान एक श्रमिक को कान में लीड लगाना जीवन के लिए घातक साबित हुआ। श्रमिक कान में लीड लगा संगीत की धुन में लीन हो सरिया काटने में जुटा था। इस दौरान मिक्सर वाहन ने बैक करने के दौरान श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गोविंदपुर गोरियों रेलवे फाटक के पास अंडर पास का निर्माण हो रहा है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरेश यादव (49) निवासी बरइनपुर, गोटिया पीलीभीत सरिया काट रहा था। उसने अपने दोनों कान में लीड लगा रखी थी। इस दौरान मिक्सर चालक अपना वाहन पीछे करने लगा।
विज्ञापन


कान में लीड लगी होने से श्रमिक का ध्यान वाहन की तरफ नहीं गया। वाहन ने श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मृतक के भांजे राजू यादव ठेकेदार से एक समझौते के तहत मिली आर्थिक धनराशि लेकर शव के साथ गांव रवाना हो गया। सैनी कोतवाल तेज बहादुर का कहना है कि मामला दोनों पक्षों ने आपस में सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed