फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worked in others' fields, earned name in sports world

Kaushambi News: दूसरों के खेत में किया काम, खेल जगत में कमाया नाम

Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Worked in others' fields, earned name in sports world
मंझनपुर। ‘जब तक लक्ष्य न मिल जाए तब तक मेहनत करते रहो। कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’ दूसरों के खेतों में मजदूरी करके खरीदे जूते पहनकर अभ्यास करने वाले एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संदीप कुमार पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं।
विज्ञापन


नेवादा ब्लॉक के मल्हीपुर के निवासी संदीप कुमार टेवां स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में संविदा पर एथलेटिक्स के प्रशिक्षक हैं। यहां से उन्हें इतना मानदेय मिल जाता है कि घर की दाल रोटी चल जाए, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पांच भाई और एक बहन समेत पूरा परिवार कच्ची कोठरी में रहता था। मां सांवली देवी और पिता हरिलाल मजदूरी करके सबका पेट भर रहे थे।
विज्ञापन


गांव के प्राथमिक स्कूल से पढ़ाई शुरू की। स्कूल में होने वाली दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे। संदीप बताते हैं कि इन प्रतियोगिताओं में मिलने वाली सफलताओं ने उनका हौसला बढ़ाया, लेकिन खेल जगत की राह आसान नहीं थी। जरूरत थी खेल किट और शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पौष्टिक आहार की। इसके लिए पैसे नहीं थे। प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दूसरों के खेतों में मजदूरी करते रहे। इससे जो रुपये मिले उससे अपने लिए जूते खरीदे। ताकि दौड़ने में परेशानी न हो। मजदूरी के पैसों से ही दूध और फल भी खरीदकर खाता था। अब स्थिति कुछ सुधरी है। पक्का घर बनवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च न बढ़े इसलिए छोटे भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई
मंझनपुर। संदीप बताते हैं कि राज्य के साथ नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ा श्रेय मां का रहा। मजदूरी करके उन्हें खर्च भी देती रहीं। नौवीं तक क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ने के बाद अभ्यास के लिए प्रयागराज जाना पड़ा। राजापुर में कमरा लिया। छोटा भाई प्रदीप भी साथ था। छोटे भाई ने इसलिए पढ़ाई छोड़कर एक मॉल में काम शुरू कर दिया, ताकि उसके खर्च के लिए रुपये कम न पड़े। संवाद
---------
इन प्रतियोगिता में संदीप ने बढ़ाया प्रदेश का नाम

वर्ष - प्रतियोगिता - स्थान
2015 - रांची में जूनियर नेशनल दो किमी दौड़- द्वितीय
2016 - पुणे में नेशनल क्रॉस कंट्री दो किमी दौड़- द्वितीय
2017 - छत्तीसगढ़ में नेशनल क्रॉस कंट्री दो किमी दौड़ - द्वितीय
2018 - दिल्ली में खेलो इंडिया की तीन किमी दौड़- द्वितीय
2018- दिल्ली में हुई खेलो इंडिया की 1500 मीटर दौड़ - तृतीय स्थान
2019 - मथुरा में नेशनल क्रॉस कंट्री छह किमी दौड़ - तृतीय स्थान
2022- बांग्लादेश में साउथ एशिया मैराथन - प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed