फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women doctors

महिला चिकित्सक हैं फिर भी नहीं होता आपरेशन

Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
women doctors
कौशाम्बी
जिला अस्पताल में महिला सर्जन होने के बावजूद ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। आपरेशन की स्थिति आने पर गर्भवती महिलाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में उनको मजबूरन निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। ऑपरेशन न होने से अब तक दो महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। तीमारदारों के विरोध और शिकायत के बाद भी अफसरों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। इससे तीमारदारों में गुस्सा है।

कौशाम्बी जिला बनने के बाद गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2009 में 9 करोड़ 45 लाख की लागत से बना जिला अस्पताल आज भी चिकित्सकों की तैनाती न होने का दंश झेल रहा है। अस्पताल में कुछ विशेषज्ञों की तैनाती तो है पर गरीबों का उपचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में तैनात महिला सर्जन द्वारा आपरेशन नहीं किया जाता है। प्रसूताओं को भर्ती करने के बाद उनको स्टाफ नर्स और दाई के भरोसे छोड़ दिया जाता है। ऑपरेशन की स्थिति आने पर भी महिला सर्जन ऑपरेशन नहीं करती हैं। इसके लिए उन्हें किसी निजी अस्पताल या फिर इलाहाबाद एसआरएन जाने की सलाह देकर अपना पल्लू झाड़ लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में तीमारदार मजबूर होकर प्रसूताओं को निजी अस्पताल ले जाते हैं। तीमारदारों की शिकायत और विरोध के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed