{"_id":"663ba0746e28560b7e093851","slug":"women-clash-in-front-of-lekhpal-over-occupation-of-government-land-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-371950-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लेखपाल के सामने सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर भिड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लेखपाल के सामने सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर भिड़ी महिलाएं
Wed, 08 May 2024 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 May 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल के सामने सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर भिड़ी महिलाएं
-- -पइंसा कोतवाली के अफजलपुर वारी गांव की घटना, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के अफजलपुर वारी गांव में नवीन परती जमीन को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। घटना के वक्त लेखपाल भी मौजूद थे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अफजलपुर वारी गांव के कुछ लोगों ने पिछले दिनों एसडीएम सिराथू से शिकायत की थी कि सरोज देवी व गंगा प्रसाद उनके गांव की एक भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। जो सरकारी अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। एसडीएम ने मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। लेखपाल सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में अवैध कब्जा पाए जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। इसकी जानकारी होते ही दोनों परिवार की महिलाएं विवाद करने लगीं। घटना की जानकारी लेखपाल ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को सरोज देवी व गंगा प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के वक्त गंगा प्रसाद पक्ष की तमाम महिलाएं आ गई थी। इंस्पेक्टर जगदीश सिंह का कहना है कि घटना की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। घटना में अन्य लोग भी शामिल होंगे उनका भी नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा।