फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women bourn by husband faimily

युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, शिकायत

Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंझनपुर। कोखराज के भदवां गांव में ब्याही युवती को सप्ताह भर पहले ससुराल वालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया था। निकाह के बाद से ही उससे नकदी और बाइक के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पीट कर घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।



कोखराज थाना क्षेत्र के मसीपुर गांव की नसरीन का निकाह नौ महीने पहले भदवां गांव में सलीम से हुआ था। निकाह के बाद दूसरी बार युवती ससुराल पहुंची तो दगाबाज सौहर के साथ ससुराल के अन्य लोग प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। मायके से 50 हजार रुपए और बाइक लाने को कहा जा रहा था। नसरीन ने ऐसा नहीं किया तो ससुराल के लोगों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती की चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से जान बचाई। ससुराल वालों की यातना के बाद मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के लोगों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक ने कोखराज कोतवाल को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed