{"_id":"5bc242f2bdec2269b5182519","slug":"women-body-found-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक गैंगरेप पीड़िता की शनिवार सुबह मनौरी में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत लाश मिली। उसने खुदकुशी की अथवा दरिंदों ने हत्या करके शव ठिकाने लगाया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। जीआरपी ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। इलाकाई पुलिस का साफ कहना है कि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता करीब महीने पहले घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी तीन युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके साथ दुराचार किया था। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित महिला ने अपने कलमबंद बयान में भी गैंगरेप का आरोप लगाया था। शनिवार सुबह इसी महिला की लाश मनौरी रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली। मृतका के पति ने दरिंदों पर हत्या करके शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। पर, पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जीआरपी ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मृतका की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। पति उसको प्रताड़ित करता था। गैंगरेप की रिपोर्ट भी पति की तहरीर पर ही दर्ज हुई थी। बाद में पति के दबाव में पीड़ित महिला ने अपने कलमबंद बयान में गैंगरेप की बात कह दी थी। वह कई बार कोतवाली आई। हर बार उसने असलियत बताई। इसी वजह से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अब घटना की नए सिरे से जांच की जाएगी। जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।