{"_id":"340c1663e848823b2a0958c55a853df6","slug":"women-and-six-people-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पुरामुफ्ती और चरवा क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए सभी घायलाें को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महिला समेत तीन की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव निवासी कैलाश (35) मंगलवार की सुबह सुमन देवी (32) पत्नी अभिमन्यु सिंह और राजेश कुमार (34) पुत्र शारदा प्रसाद को बाइक से लेकर उजिहिनी खालसा गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक मनौरी बाजार के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में तीनों लोगों को गंभीर चोटे आई है। इसी तरह पिपरी कोतवाली के अकबरपुर गांव का रहने वाला संजय (25), राजेन्द्र (20) और नरेन्द्र (18) सोमवार की शाम बाइक से शादी समारोह में शामिल होेने के लिए रोही कोखराज जा रहे थे। चरवा के काजू गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।