{"_id":"68cc636d84faf9cd860e8d47","slug":"women-and-girls-were-beaten-three-had-their-hands-broken-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130411-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिलाओं-युवतियों को पीटा, तीन के हाथ टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिलाओं-युवतियों को पीटा, तीन के हाथ टूटे
Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
करारी के हिसामपुर डेरा गांव में बीते दिनों मामूली विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बदला लेने की नीयत से दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों को पीट दिया। मारपीट में तीन लोगों के हाथ टूट गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को आईजी प्रयागराज से कार्रवाई की मांग की है।
करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर डेरा निवासी शमा बीबी पत्नी कमरूल ने बताया कि 12 सितंबर को मोहल्ले के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि उसी रंजिश में विरोधी पक्ष के कई लोग उनके घर में घुस आए और हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सोनम (15), शेमा बीबी (10), सपना और कमरूल समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनम, शेमा और कमरूल के हाथ टूट गए।