फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman killed due to dowry in manjhanpur area

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Wed, 14 Jul 2021 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
woman killed due to dowry in manjhanpur area
मंझनपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। विवाहिता ने घटना के एक दिन पहले अपने भाई को फोन करके ससुरालियों के जुल्म के बारे में बताया था। विवाहिता का फोन बंद होने पर आशंकित मायके वाले उसकी ससुराल आए तो वहां बिटिया का शव मिला। शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रयागराज के लालापुर कोतवाली अंतर्गत बरहुला गांव की राजकली पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी चांदतारा की शादी 21 अप्रैल 2017 को सरायअकिल कोतवाली के अमवां निवासी सियाराज के साथ की थी। राजकली का कहना है कि शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद व बाइक की मांग करके बेटी को प्रताड़ित करते रहे। बेटी पर हो रहे जुल्म को देखकर राजकली ने शादी के बाद दामाद को बाइक खरीदकर दे दी। इसके बाद भी उत्पीड़न नहीं थमा।
विज्ञापन

12 जुलाई को चांदतारा ने अपने भाई को रोते हुए बताया कि ससुरालियों ने मिलकर उसे जमकर पीटा है। इसके बाद चांदतारा का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। इससे परेशान परिजन मंगलवार को अमवां पहुंचे तो वहां चांदतारा की लाश मिली। राजकली का कहना है कि बेटी के गले में स्याह निशान थे। इस पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सरायअकिल के इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी का कहना है कि मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed