फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman kidnapped and gang raped

महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 28 Sep 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and gang raped
अपहरण कर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का बुधवार रात बोलेरो सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।

कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि गांव के बाहर उसका नलकूप है। अधिकतर समय पति नलकूप पर ही रहकर खेतों की रखवाली करता है। पीड़िता की मानें तो बुधवार रात वह पति को खाना देने जा रही थी। रास्ते से बोलेरो सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद करीब पांच किलो मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर नेशनल हाईवे पर प्रतापगढ़ की सीमा में ले जाकर छोड़ दिया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने फोन कर आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। पति ग्रामीणों के साथ प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला को घर ले आया। पीड़िता का कहना है कि उसने तीनों आरोपियों को पहचान लिया है। इनके खिलाफ गुरुवार को पुलिस को तहरीर भी दी गई। इल्जाम है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। मामले में कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। प्राथमिक जांच में रंजिशन तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed