फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman, including young man died in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत महिला की मौत

Mon, 29 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman, including young man died in road accidents
Woman, including young man died in road accidents - फोटो : KAUSHAMBI
सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत महिला की मौत
विज्ञापन

शनिवार देर रात मनियरवा नाले के समीप हुआ हादसा
हिनौता गांव के समीप बाइक से गिरी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर /कड़ा। निमंत्रण में शामिल होकर कार से साथी के साथ घर लौट रहे सपा जिलाध्यक्ष के ममेरे भाई की ट्रक से टक्कर से मौत हो गई। हादसे में साथी गंभीर रूप से जख्मी है। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं हिनौता गांव के समीप अचानक बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नब्बे मजरा डोरमा गांव निवासी सूर्य प्रकाश (22) पुत्र रामसजीवन सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव का ममेरा भाई था। शनिवार रात वह कार से साथी विश्वनाथ (30) पुत्र कल्लू यादव के साथ एक निमंत्रण में शामिल होने भटपुरवा गया था। देररात वे लोग घर लौट रहे थे। कड़ा कोतवाली क्षेत्र के मनियरवा नाले के समीप देवीगंज से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे सूर्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वनाथ को गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वनाथ की हालत नाजुक देख सीएचसी इस्माइलपुर भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घरवाले विश्वनाथ का इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं चित्रकूट जिले के सालिगपुर गांव निवासी सुनील मिश्रा फौज में हैं। इन दिनों उनकी तैनाती त्रिपुरा में है। सुनील की पत्नी सपना मिश्रा अपने मायके उमरी (चित्रकूट) में तीन बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार को सपना बड़ी बेटी शिप्रा को साथ को लेकर भाई धीरज के साथ महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंदावा में आयोजित एक भोज में शामिल होने आई थी। रविवार को सपना, शिप्रा व धीरज बाइक से घर जा रहे थे। हिनौता गांव के समीप अचानक बाइक गड्ढे में चली गई तो पीछे बैठी सपना गाड़ी से गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सपना को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed