{"_id":"5eee604e8ebc3e42c701e934","slug":"woman-harassed-for-not-fulfilling-demand-for-four-wheeler-kaushambi-news-ald2789494107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को किया प्रताड़ित
विज्ञापन

पीड़िता ने पिता के साथ एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। साहब, ससुराल वालों ने जिंदगी नर्क बना दी है। दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर नींद की दवा देकर इंजेक्शन से खून निकालते थे। मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं करने दिया जाता था। ये बातें सदर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर नौगीरा गांव में ब्याही प्रीती ने बताई।
शनिवार को पिता संग एसपी ऑफिस शिकायत करने आई विवाहिता ने आपबीती बताया तो दफ्तर में मौजूद लोग दंग रह गए। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के आंबा कुआं निवासी देशराज ने अपनी बेटी प्रीती की शादी 19 नवंबर 2019 को निजामपुर नौगीरा गांव के राजेश पुत्र दशरथ लाल के साथ की थी। देशराज का कहना है उसने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से उपहार दिए। इसके बाद भी ससुराली दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करके प्रीती को प्रताड़ित करते थे। 19 जून को प्रीती की मां लक्ष्मी देवी व बेटा कुबेर उसे बुलाने गए तो ससुराल वालों ने अपने रिश्तेदारों को एकत्र कर सभी को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची प्रीती ने बताया कि ससुराल वाले उसे जबरन नींद की दवा खिलाते थे। इसके बाद उसके शरीर सेे इंजेक्शन लगाकर खून निकाला जाता था। मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं करने दिया जाता था। किसी तरह सूचना भेजवाने के बाद मायके के लोग उसे लेकर अपने साथ आए हैं। एसपी ऑफिस में स्पेशल काउंटर के प्रभारी उपनिरीक्षक जय शंकर राय ने सदर कोतवाल से बात कर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कहा है।