{"_id":"62854a1c93597c45e83df7a2","slug":"woman-dies-in-private-hospital-during-abortion-employees-run-away-after-throwing-body-in-district-hospital-kaushambi-news-ald333312235","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत, शव जिला अस्पताल में फेंक कर भागे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत, शव जिला अस्पताल में फेंक कर भागे कर्मचारी
विज्ञापन
Woman dies in private hospital during abortion, employees run away after throwing body in district hospital
गभमुख्यालय के समदा रोड स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को गर्भपात के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी महिला का शव जिला अस्पताल में फेंककर भाग निकले। निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को भगाकर वहां ताला बंद कर दिया गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग भी जिला अस्पताल नहीं पहुंच रहे। इसे लेकर देर शाम तक महिला का शव वहां पड़ा रहा।
चरवा कोतवाली के पक्सरई गांव निवासी शिवाकांत के दो बेटे व दो बेटियां हैं। इन दिनों उसकी पत्नी शिवकुमारी फिर से गर्भवती थी। शिवकुमारी को तीन महीने का गर्भ था। परिवार के लोगों की माने तो पड़ोस में रहने वाला एक युवक खुद को जिला अस्पताल का कर्मचारी बताता था। बुधवार को महिला के पेट में दर्द हुआ तो पड़ोसी ने उसे जिला अस्पताल लाने के बजाय समदा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां चिकित्सक ने महिला का गर्भपात किया तो उसकी हालत बिगड़ गई।
कुछ देर में शिवकुमारी ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी आननफानन शिवकुमारी का शव निजी एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल लाए। यहां शव उतारने के बाद वह लोग भाग निकले। उधर, महिला के परिवार के लोग भी अस्पताल से नदारत हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची लेकिन उसे परिवार के लोग नहीं मिल रहे हैं। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है अगर परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. केसी राय ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।