{"_id":"60897c3c8ebc3e8d915ab087","slug":"woman-dies-in-hospital-accused-of-negligence-in-treatment-kaushambi-news-ald304992936","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के रावतपुर स्थित अस्पताल में बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्रयागराज शहर के जगमल का हाथा चक निरातुल निवासी सज्जाद जाहिर ने बताया कि दस अप्रैल को उसने अपनी मां रूही रिजवी को रावतपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 12 अप्रैल को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि उन्हें उनकी मां से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था।
डॉक्टर से ही हालचाल मिलता था। आरोप है कि बुधवार को अचानक डॉक्टरों ने उनकी मां का आक्सीजन लेबल गिरने की स्थिति बताते हुए किसी और अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस और वेंटिलेटर की व्यवस्था करने को कहा। उसके बाद तीन बजे मृत अवस्था में रूही को अस्पताल स्टॉफ ने बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत मृतका के बेटे सज्जाद ने पिपरी पुलिस से की है। रावतपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।