फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies after uncontrolled bike overturns, husband critical

Kaushambi News: बेकाबू बाइक पलटने से महिला की मौत, पति गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 15 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after uncontrolled bike overturns, husband critical
बेकाबू बाइक पलटने से महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

- पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मायके जा रही थी महिला
- कड़ाधाम कोतवाली इलाके संभुई के समीप गड्ढे में बाइक फिसलने से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के संभुई गांव के पास शनिवार रात बाइक पलटने में महिला की मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहा पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दंपती महिला के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भरवारी जा रहे थे।

फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गोदामपुर निवासी अनूप शर्मा की शादी भरवारी की मीरा देवी (28) के साथ हुई थी। शनिवार को मीरा के पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति-पत्नी रात को ही बाइक से भरवारी के लिए निकले। कड़ाधाम कोतवाली के संभुई गांव के समीप सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक पलट गई। हादसे में मीरा की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप को भी गंभीर चोट आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मीरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed