{"_id":"6aeb8b7b223cdd0ccb09c151","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-kaushambi-news-c-261-1-kmb1023-151196-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ सिराथू से इलाज कराकर घर लौट रही थी। तभी वह चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई और पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
फतेहपुर जनपद के जहांगीर नगर गहुरा निवासी मोईन उल्ला बुधवार को अपनी मां आयशा बानो (48) पत्नी बरकत उल्ला और बहन को बाइक पर बैठाकर सिराथू इलाज कराने आया था। दोपहर में तीनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रामसहायपुर गांव में जनार्दन पांडेय के घर के समीप पहुंचे तभी आयशा बानो अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। इसी बीच, सिराथू की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पइंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।