फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman died from jaundice , stirred

पीलिया से महिला की मौत, हड़कंप

Wed, 30 Sep 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 30 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पीलिया से पीड़ित एक महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान सांस थम गई। करीब तीन महीने से महिला बीमारी की गिरफ्त में थी। स्थानीय एक चिकित्सक से हो रहा था। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। यदि गांव में संक्रामक बीमारी फैली है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सदर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर रक्सवारा गांव निवासी भिखई लाल किसान है। बताया कि उसकी पत्नी दंगी देवी (50) को तीन महीने से बुखार और पीलिया था। इसका इलाज स्थानीय एक चिकित्सक के अलावा कई बार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला अस्पताल में भी कराया गया। मंगलवार सुबह महिला की अचानक तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान पीड़िता की सांस थम गई। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बता दें कि दोआबा में बुखार के साथ पीलिया की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें पीलिया से किसी के मरने की जानकारी नहीं है। यदि गांव में संक्रामक बीमारी फैली है तो टीम भेजकर अन्य पीड़ितों का प्राथमिक उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed