फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman devotee traveling in tourist bus decapitated due to collision with trailer

Kaushambi News: ट्रेलर की टक्कर से टूरिस्ट बस सवार महिला श्रद्धालु का सिर धड़ से हुआ अलग

Wed, 26 Jun 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Woman devotee traveling in tourist bus decapitated due to collision with trailer
भरवारी (कौशाम्बी)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोखराज स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में खिड़की से बाहर झांक रही एक महिला श्रद्धालु का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। बस सवार दो सगी बहनों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान से टूरिस्ट बस संख्या आरजे-13-पीए- 9101 श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने 19 जून को निकली थी। चालक भैंरो गब्बर निवासी सांवरिया थाना पंडेर जनपद भीलवाड़ा के मुताबिक बस में 40 श्रद्धालु सवार थे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, काशी (वाराणसी) घूमने के बाद सोमवार को वे लोग प्रयागराज पहुंचे थे।
विज्ञापन


संगम स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने शहर का भ्रमण किया। रात एक बजे सभी लोग बस पर सवार होकर मथुरा-वृंदावन के लिए निकले थे। कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली के समीप बस का कूलिंग फैन जाम हो गया। चालक ने उसे सही करने के लिए बस हाईवे किनारे एक ढाबे के समीप रोक दी। बस रुकी तो अधिकतर यात्री टोल प्लाजा के समीप एक ढाबे में चले गए। बस में वही यात्री बचे थे, जो सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के मुताबिक वह फैन खरीदने गया, लेकिन दुकानें बंद थीं। आसपास पूछने के बाद वह गाड़ी मोड़कर प्रयागराज जाने लगा। इस दौरान कानपुर की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। इसके बाद वह बस को रगड़ते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बस की खिड़की से बाहर झांक रहीं अलका (40) पत्नी स्व. अनंत कुमार निवासी सरदारपुर बीभा थाना सूरतगण जनपद गंगानगर राजस्थान का ट्रेलर की टक्कर से सिर धड़ से अलग हो गया। वह अपने भाई पवन के साथ तीर्थयात्रा पर निकली थीं।

बस सवार उनकी भतीजी संध्या (12) और मल्लिका (8) पुत्री पवन कुमार निवासी सरदारपुर बीभा थाना सूरतगण जनपद गंगानगर राजस्थान गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बच्चियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।


इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव के मुताबिक हादसे के आरोपी ट्रेलर चालक मेरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा में डसवरिया का निवासी है। वह राजस्थान से टाइल्स लादकर वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed