फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dead while scorching bonfire, child scorched

अलाव तापते समय महिला की मौत, बच्चा झुलसा

Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dead while scorching bonfire, child scorched
- करारी इलाके के बभनकांटी गांव में बुधवार सुबह हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनकांटी गांव में बुधवार सुबह अलाव तापते वक्त आग से जलकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि गोद में रहा उसका दुधमुंहा बच्चा भी झुलस गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

बभनकांटी गांव की नीतू देवी (32) पत्नी रामपदारथ बुधवार सुबह दरवाजे पर अलाव ताप रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। नीतू कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन नीतू को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई। इससे पहले नीतू के साथ गोद में रहा उसका पांच महीने का बेटा भी झुलस चुका था। झुलसे मां-बेटे को परिवार वाले अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही नीतू की सांसें थम गईं। उसके बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मायके वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed