फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman dead body found hanging in the room

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found hanging in the room
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के गांजा गांव में शनिवार की रात एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पिपरी के गांजा निवासी दिनेश सिंह खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। दिनेश के मुताबिक उसकी पत्नी रिंकी (30) का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। क्षेत्र के ओझा व वैद्य से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को रिंकी अपने बहन-बहनोई के साथ पिपरी के कादिलपुर गांव में रहने वाले एक ओझा के पास झाड़फूंक कराने गई थी। देर शाम को वह घर लौटी तो रात तकरीबन नौ बजे तक सबकुछ सामान्य रहा। इसी बीच वह गांव में सजे दुर्गा पूजा पंडाल की तरफ चला गया। घर पर रिंकी अपनी दस वर्षीय बेटी छबि व आठ साल के बेटे आदर्श के साथ कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

करीब 11 बजे पति दिनेश जब घर लौटा तो बच्चे रो रहे थे और पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख दिनेश की चीखें निकल गईं। चीखपुकार सुन मौके पर जुटे पड़ोसियों की मदद से रिंकी का शव फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव निवासी मुन्ना ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता है। मुन्ना के अनुसार शनिवार शाम उसके 18 वर्षीय पुत्र शाकिब की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दिए बगैैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर विजय कुमार राय ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।

संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
मंझनपुर (संवाद)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बलिहावां गांव में रविवार रात विजय कुमार (38) पुत्र रोशन लाल ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने विजय का फांसी पर लटका शव देखा तो दंग रह गए। घरवालों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। चर्चा रही कि विजय का परिवार के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed